नोएडा मेट्रो रेल में करें आवेंदन

अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास नोएडा मेट्रो रेल में अच्छे अवसर हैं। 
ब्रोडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया की ओर से नोएडा मेट्रो रेल के लिए 199 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।  
पद विवरण 
पदों की संख्या -199 पद 
पद का नाम-जूनियर इंजीनियर
ऑफिस असिस्टेंट
कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट
स्टेशन कंट्रोरल/ट्रेन ऑप्रेटर
मेंटेनर & अकाउंट्स असिस्टैंट  
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2019  है। 
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 32 साल तक होनी चाहिए। 
आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 
चयन प्रकिया
उम्मीदवार का चयन जॉइनिंग कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर किया जाएगा। ये जॉइनिंग नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के लिए नोएडा/ग्रेटर नोएडा में होगी। 
आवेदन शुल्क 
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए फीस 675 रुपए है। एससी/एसटी/ के लिए फीस 500 रुपए है। 
वेतनमान –
ऑफिस असिस्टेंट- 30,000 रुपए महीना होगी.
स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑप्रेटर की सैलरी- 35,000 रुपए महीना 
कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट की सैलरी- 30,000 रुपए महीना 
जूनियर इंजीनियर/ इलेक्ट्रल की सैलरी- 35,000 रुपए महीना 
मेंटेनर की सेलरी-25000 रुपए महीना
अकाउंट असिस्टेंट की सैलरी- 30,000 रुपए महीना 
ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन भरें। 

एसबीआई में स्पेशल कैडर ऑफिसर और डिप्टी जनरल मैनेजर की जरुरत  
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशल कैडर ऑफिसर और डिप्टी जनरल मैनेजर जैसे कई पदों पर आवेदन मांगे गये हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।  
पद विवरण 
पद का नाम -डिप्टी जनरल मैनेजर (कैपिटल प्लानिंग)- 1 पोस्ट
एसएमई क्रेडिट एनालिस्ट (सेक्टर स्पेशलिस्ट)- 11 पोस्ट
एसएमई क्रेडिट एनालिस्ट (स्ट्रक्चरिंग)- 4 पोस्ट
एसएमई क्रेडिट एनालिस्ट- 10 पोस्ट
क्रेडिट एनालिस्ट- 50 पोस्ट
डिप्टी जनरल मैनेजर (ऐसेट लिएबीलिटी मैनेजमेंट)- 1 पोस्ट
शैक्षणिक योग्यता 
डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट हो या फिर सीए ,  एमबीए (फाइनेंस) / पीजीडीएम (फाइनेंस) होना जरूरी है। 
एसएमई क्रेडिट एनालिस्ट, सेक्टर स्पेशलिस्ट, स्ट्रक्चरिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बीई/बी टेक और एमबीए(फाइनेंस)/सीए/सीएफए क्रेडिट एनालिस्ट। 
डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स एमबीए (फाइनेंस) होना चाहिए। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2019 है। 
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 35 से 45 के बीच होनी जरूरी है। 
वेतन  
डिप्‍टी जनरल मैनजर (असेट लैबिलिटी मैनेजमेंट): 41 लाख
डिप्‍टी जनरल मैनजर (कैपिटल प्‍लानिंग) : 41 लाख
एसएमई क्रेडि‍ट एनालिस्‍ट (सेक्‍टर स्‍पेशलिस्‍ट) : 18 लाख
एसएमई क्रेडि‍ट एनालिस्‍ट (स्‍ट्रक्‍चरिंग) : 18 लाख
एसएमई क्रेडि‍ट एनालिस्‍ट : 18 लाख
क्रेडि‍ट एनालिस्‍ट : 15 लाख से 18 लाख
ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।
 

Leave a Reply