बिना बिल के सस्ते में खरीदें सोना!

नई दिल्ली । सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। यदि आप दुकानदार से सोना खरीदने पर बिल नहीं मांगते हैं तो आपको प्रति 10 ग्राम पर 1500 रुपए का फायदा होगा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 5 जुलाई के बाद से यह प्रणाली लागू कर दी गई है। हालांकि दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक सिर्फ दिल्ली ही नहीं, किसी भी शहर में सोने की खरीदारी करने पर यही प्रणाली चलन में है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोने की खरीदारी लोग अपने पुराने एवं विश्वासी ज्वैलर्स से ही करते हैं, इसलिए वे बिल के चक्कर में नहीं पड़ते। ग्राहकों को यह पता होता है कि कोई दिक्कत होगी तो वे हमारे पास आसानी से आ सकते हैं। 5 जुलाई को आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी करने का ऐलान किया। इसके साथ ही सोने पर तीन फीसदी जीएसटी भी लगता है। यानी कि बिना बिल के खरीदारी करने पर 5.5 फीसदी की बचत होती है। एक लाख रुपए के सोने या जेवर खरीदने पर 5500 रुपए की बचत होती है।
