अलग-अलग रेट पर मिलती थी दिन और रात की सर्विस 

भोजपुर । बिहार में भोजपुर में सामने आए सेक्स स्कैंडल में राजनेता के तार जुड़े होने की बात सामने आने के साथ ही कई और खुलासे भी हुए हैं। इस मामले में भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी संजय राम की पत्नी अनिता देवी ने पुलिस को बताया कि इस धंधे में शामिल लड़कियों के लिए अलग-अलग रेट तय किए जाते थे। यही नहीं दिन और रात की सर्विस के हिसाब से कस्टमर्स के लिए चार्ज भी अलग-अलग होते थे।
अनिता देवी ने पुलिस को बताया कि लड़कियों को दिन में जाने के लिए 1500 रुपये और रात में रुकने के लिए 6 हजार रुपये मिलते थे। वहीं, पकड़ा गया संजीत संजय के कहने पर लड़कियों को उसके बताए ठिकाने पर ले जाता था। जिसके लिए उसे कमीशन के रूप में 1 हजार रुपये मिलते थे। अनिता देवी ने पुलिस को यह भी बताया कि वो पटना में संजय पासवान उर्फ पंडित उर्फ जीजा के कहने पर लड़कियों को गलत काम के लिए भेजता था। साथ ही उससे भी देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था।
पुलिस ने अनुसार, नाबालिग लड़की ने बताया कि 1 महीने पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी लाली नामक लड़की ने नाबालिग बच्ची को पटना में अनिता देवी के पास पहुंचाया था। लाली अनिता के साथ मिलकर लड़की को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ भी ले गयी थी, जहां भी उसके साथ गलत काम हुआ था। जानकारी के अनुसार अनिता ने यह भी बताया है कि इस सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल सभी लड़कियों को पटना में रामलखन पथ स्थित भोजपुर कॉलोनी में रखा जाता था। यहीं से संजय पासवान के कहने पर लड़कियों को सफेदपोशों के पास भेजा जाता था। अनिता देवी ने बताया कि उसने 1 महीने में बच्ची को आरा के एक इंजीनियर के पास और विधायक के फ्लैट पर संजय के कहने पर भेजा था।

Leave a Reply