मप्र में कांग्रेस ने खेल शुरू किया है खत्म भाजपा करेगी :शिवराज सिंह चौहान  

गोरखपुर । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरूआत की है इसे खत्म हम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। संवाददाताओं से बातचीत करते हुये चौहान ने कहा कि कि उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरूआत की है और हम (भाजपा) इसे खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बसपा और अन्य पार्टियों के समर्थन से चल रही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि कांग्रेस ने हमसे कुछ सीटे ज्यादा पायी थी इसलिये भाजपा ने नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश नही किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस ने गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान राज्य में हुई सियासी उठापठक के दो दिन बाद आया है। जहां विपक्षी पार्टी भाजपा के दो विधायको ने बुधवार को विधान सभा में पेश किये कांग्रेस पार्टी द्वारा पेश किये गये विधेयक के पक्ष में मतदान किया था।     
इसके अलावा भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के लिये कुछ भी नहीं किया। सपा सांसद आजम खान के सांसद रामा देवी पर दिये गये बयान की निंदा करते हुये चौहान ने कहा कि इससे लगता है कि वह कुछ मानसिक रूप से बीमार है और उन्हें महिलाओं के खिलाफ बदजुबानी पर उन्हें मजा आता है। कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की रामपुर से प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ भी ऐसी ही बयानबाजी की थी। चौहान ने आजम का पक्ष लेने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी निंदा की और कहा कि समाजवादी पार्टी का अब कोई भविष्य नही है।

Leave a Reply