Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा

Homemade Face Pack For Glowing Skin: वैलेंटाइन डे हो या कोई खास मौका, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, दमकता और आकर्षक दिखे। भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है। त्वचा बेजान और रूखी लगने लगती है, जिससे आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना संभव नहीं होता।अगर आप एक रात में अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं, तो घरेलू फेस मास्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों से तैयार यह फेस मास्क त्वचा को पोषण देने, डेड स्किन हटाने और चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि यह स्किन पर हार्श नहीं होता और ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट कर जाता है।
 
फेस मास्क के लिए जरूरी चीजें
 1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
 1 चम्मच शहद
 2–3 बूंद नींबू का रस
 एक चुटकी हल्दी

बेसन फेस मास्क कैसे बनाएं ?

 इस्तेमाल करने का तरीका
 
सबसे पहले एक साफ बाउल लें।
उसमें बेसन, दही और शहद डालें।
अब उसमें नींबू का रस और हल्दी मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट तैयार करें।
चेहरे को फेस वॉश से साफ करके हल्का पोंछ लें।
अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
15–20 मिनट तक सूखने दें।
हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए धो लें।
फेस मास्क इस्तेमाल करने के बाद क्या करें
चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
अगर दिन में बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन लगाएं।
चेहरा रगड़कर न पोंछें, हल्के हाथ से तौलिये से थपथपाकर सुखाएं।
ज्यादा मेकअप तुरंत लगाने से बचें।

क्या सावधानी बरतें ?

अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नींबू की मात्रा ज्यादा न डालें, इससे जलन हो सकती है।
खुले घाव या पिंपल्स पर इसे न लगाएं।
 हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
 किसी एलर्जी की स्थिति में तुरंत उपयोग बंद करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Leave a Reply