बारिश में बच्चों की त्वचा का रखें विशेष ध्यान

बच्चों की त्वचा बहुत ही कोमल होती है। बदलते मौसम का असर उसपर तेजी से पड़ता है। कभी गर्मी, कभी बरसात तो कभी ठंड, इस बदलते मौसम में उनकी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल बहुत जरुरी हो जाता है। बारिश में विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस मौसम में तेजी से संक्रमण फैलता है।
बच्चों की त्वचा अति मुलायम और कोमल होता है इसलिए उनके लिये कपड़ों का चुनाव करते समय विशेष ध्यान देने की जरुरत है। प्रतिदिन वाले कॉटन के हों जिसे पहन बच्चे आराम से सो सके. विशेष रूप से बच्चों का तौलिया मुलायम होना चाहिए। जब भी कोई नया कपड़ा बच्चे को पहनाना हो, उसे बिना धोये हुए नहीं पहनाएं। बच्चे जिस पलंग पर सोते हों उसकी सफाई रोज करनी चाहिए। अच्छी क्वालिटी का बेडशीट बिछाना चाहिए.
बच्चों की मालिश
बच्चों की मालिश उनकी त्वचा और संपूर्ण विकास के लिये बहुत जरुरी है. आपने अनुभव किया होगा कि मालिश के बाद बच्चे सो जाते हैं। मालिश के दौरान उनके पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है.। मालिश करने से बच्चों का पाचन भी सुचारू रूप से होता है। आजकल कई तरह के तेल बाजार में उपलब्ध हैं जो विशेष रूप से मालिश के लिये ही बनाये जाते हैं। लाल तेल, जैतून का तेल आदि कई तरह का तेल बाजार में मिल जाते हैं। वैसे सरसों का तेल सर्वोत्तम माना जाता है। तेल से बच्चों के शरीर की मालिश के बाद उसे नहलाया जाता है, नहलाते समय अधिक सावधानी बरतें। बच्चों की त्वचा बहुत मुलायम होती है, इसलिए आराम से बिना अधिल दबाब देते हुए उन्हें नहलाएं।
माता पिता को बच्चों का डायपर या नैपकिन चुनते वक़्त खास ध्यान देना चाहिए। अच्छे ब्रांड का डायपर इस्तेमाल करें प्श्र बच्चों को हर वक़्त डायपर में बाँध कर मत रखें1 उनके डायपर वाले भाग को खुला भी छोड़े ताकि वहां के त्वचा को भी ऑक्सीजन मिल सके।
बच्चों के लिये दैनिक प्रयोग में लाए जानेवाले सामान जैसे साबुन, क्रीम और मॉइस्चराइजर, आदि खरीदते समय विशेष धयान देने की जरुरत है और इनका अधिक उपयोग भी न करें।
