करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में हाईप्रोफाईल जालसाज गिरफ्तार

जयपुर । फर्जी तरीके से जमीन बेचकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मानसरोवर थाना पुलिस ने हाईप्रोफाईल जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्ञानचंद अग्रवाल (53) महेश नगर का रहने वाला है। वह सालासर ओवरसीज के नाम से कंपनी चलता है। उसके खिलाफ जयपुर में 200 से अधिक जमीन धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। इसने चांदपोल निवासी नरेन्द्र तायल को जमीन का पट्टा देकर 1 करोड़ 50 लाख रुपए लिए थे। रकम लेने के बाद भी जमीन नहीं दी। मानसरोवर में नारायण विहार कॉलोनी काटकर 50 से अधिक लोगों को पट्टे देकर 50 करोड़ रुपए ले लिए और जमीन भी नहीं दी। मानसरोवर थाने में इसके खिलाफ 37 मुकदमे दर्ज है।
