जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

छत्तीसगढ़। के जशपुर जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया. करडेगा से कुनकुरी आ रही बस गोड़ाअंबा के पास पलट गई. इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक, इस बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे. कई यात्री बस के नीचे दबे हैं. वहीं घटनास्थल पर तीन एम्बुलेंस हुआ है.

जानकारी के मुताबिक बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। रास्ते में अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार या वाहन का संतुलन बिगड़ना

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply