युवक की मौत के बाद डॉक्टर पर लग रहा गलत इलाज का आरोप 

गुरुग्राम । गुरुग्राम बसई रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए आए युवक ने इंजेक्शन लगाए जाने के बाद दम तोड़ दिया। उसके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की हालत खराब हुई और पूरे शरीर में सूजन आ गई थी। जब स्थिति नहीं संभली तो डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद शिकायत सेक्टर दस थाना पुलिस को दी गई, पुलिस जांच कर रही है। बसई एंक्लेव में रहने वाले सुनील (34) को पेट दर्द शुरू हुआ था। दर्द बढ़ता ही गया और जब वह कराहने लगा तो सुनील की पत्नी पूजा परिजनों की मदद से पति को लेकर बसई रोड स्थित बाला जी अस्पताल पहुंची।
पूजा के मुताबिक उनके पति को डॉक्टर ने आइसीयू में दाखिल करने के बाद इंजेक्शन लगाया जिसके पांच मिनट बाद ही वे बेहोश हो गए। पूरे शरीर में सूजन भी आ गई। हालत देखकर उन्होंने डॉक्टर से वजह पूछी तो कुछ बताने के बगैर फोर्टिस अस्पताल ले जाने का कहा। सुनील के मामा रामनिवास ने बताया कि सुनील को फोर्टिस अस्पताल के लिए ले जा रहे थे मगर भांजे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूजा की शिकायत के बाद सेक्टर दस थाना पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले बोर्ड में शामिल रहे फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ।दीपक माथुर ने कहा पूरा मामला विसरा जांच रिपोर्ट से ही पता चलेगा।यह जरूर कह सकते हैं कि इंजेक्शन के रिएक्शन से भी मौत हो सकती है।

Leave a Reply