हरियाणा के इस मंदिर में दूध पी रही नंदी बैल की मूर्ति, लोगों ने कहा चमत्कार

हरियाणा के करनाल जिले में अंधविश्वास से जुड़ा का एक मामला सामने आया है. यहां भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी की मूर्ति को दूध पिलाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसे भगवान का चमत्कार कह कर आस पास की कॉलोनियों से लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं. ज्योति नगर गली नंबर एक स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तों का तांता लगा हुआ है. इस मंदिर में नंदी बैल की मूर्ति दूध पी रही है. ऐसा लोगों का मानना है. लोगों की मानें तो दूध का चम्मच नंदी भगवान की मूर्ति के आगे करने पर देखते ही दखते चम्मच से दूध गायब हो जा रहा है. लोगों का मानना है दूध नंदी भगवान पी रहे हैं.

मंदिर की पुजारिन को आया था सपना
लोगों को इस बारे में जब पता चला तो वे भी चम्मच में दूध लेकर मंदिर पहुंच गए और नंदी बैल को दूध पिलाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगे. शहर में ये खबर तेजी से फैल रही है. मंदिर की पुजारिन की मानें तो उसे सपना आया था सवेरे उसने पूजा की और कहा "बाबा मेरा बेटा विदेश जानो चाहो, कुछ कीजिए." इसके बाद वह अपने कामकाज में लग गई.

नंदी के सामने चम्मच में दूध रख किया आगे…बिना गिरे हो गया गायब

पुजारिन को उसकी पड़ोसन ने आकर बताया कि नंदी महाराज को पानी पिलाया, उसके बाद उसने कपड़े से पोछा तो कपड़ा गिला नहीं हुआ. इसके बाद एक किलो दूध नंदी महाराज ने पीया, फिर धीरे-धीरे लोगों का आना शुरू हो गया. उन्होंने इसे भगवान का चमत्कार बताते है हुए इसे भगवान की कृपा बताई. कहा भगवान ने उन्हें दर्शन दिए हैं.वहीं अपने चम्मच से दूध पिला रहे लोगों को भरोसा है कि नंदी भगवान यह दूध पी रहे हैं. लोगों की मानें तो नंदी बैल की ये मूर्ति 20 साल पुरानी है. बता दें कि इससे पहले भी इस तरह नंदी के दूध पीने की बाते सामने आती रही है.

Leave a Reply