एमपी में भीषण सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत, खिलौनों की तरह बिखरी कार, 1 गंभीर

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले मे आज रविवार दोपहर मे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक एक्सयूवी कार पुल से टकरा गई और हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतकों में दो बच्चे बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा वही गंभीर घायल को जिला अस्पताल रैफर किया। हालांकि अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हादसा इंदौर भोपाल स्टेट हाईवे पर हुआ है ।यहां आष्टा के पगारिया हॉट के पास  एक्सयूवी पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में सवार 6 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 1 महिला शामिल है।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज हुई कि गाड़ी खिलौने की तरह बिखर गई और कई हिस्से सड़क पर दूर दूर जाकर गिरे। यह हादसा आष्टा से 4 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।

मृतक भोपाल कटारा हिल्स के रहने वाले बताए जा रहे है। स्थानीय लोगो द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा वही घायल को गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल रवाना किया।हादसा कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
 

Leave a Reply