स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में भोपाल को प्रथम स्थान पर लाना है – महापौर 

भोपाल । महापौर आलोक शर्मा ने लीडिंग लेडीज क्लब के सदस्यों को संकल्प दिलाया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में हमें अपने शहर भोपाल को प्रथम स्थान पर लाना है और इसके लिए हम सब भरसक प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता, अपर आयुक्त राजेश राठौर भी मौजूद थे।  
लीडिंग लेडीज क्लब द्वारा रविवार को आयोजित श्रावण कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और क्लब की सदस्यों व अन्य उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल शहर को प्राकृति ने नैसर्गिक सुंदरता प्रदान की है और यह शहर देश ही नहीं दुनिया की अच्छी लीवेबल सिटीज में शामिल है। श्री शर्मा ने कहा कि गत वर्षों में हमने अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए जो प्रयास किए है उसमें शहरवासियों का हमें भरपूर सहयोग मिला और हमारा शहर भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर और देश की सबसे स्वच्छ राजधानी बना है। श्री शर्मा ने कहा कि हमें अपने शहर को हर हाल में स्वच्छता में नंबर वन बनाया है और इसके लिए जो निर्धारित मापदण्ड है उन्हें अपनाते हुए स्वयं से शुरू करके अपने गली, मोहल्ले और शहर को साफ-स्वच्छ बनाना है। महापौर श्री शर्मा ने घरों एवं अपने संस्थानों पर निकलने वाले गीले, सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिनों में रखने की समझाइश देते हुए उपस्थितजन को डस्टबिन भी वितरित किए और अपने शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प भी दिलाया।   

Leave a Reply