अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर नहीं आयेंगे मलिंगा

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 91 रनों से हराकर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को जीत के साथ विदायी दी है। अपने अंतिम मैच में भी मलिंगा ने तीन विकेट लेकर एक और अहम उपलब्धि अपने नाम की है। मलिंगा ने इसी के साथ ही एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के अनिल कुंबले को पीछे किया है। कुंबले के एकदिवसीय में 337 विकेट हैं जबकि मलिंगा के 338 विकेट हैं। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। लंकाई टीम की ओर से कुशल परेरा ने 111 और एंजेलो मैथ्यूज ने 48 रन बनाये। बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 41.4 ओवरों में 223 रनों पर ही ढेर हो कर मैच हार गई। श्रीलंका की ओर से मलिंगा के अलावा नुवान प्रदीप ने तीन विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा ने दो और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए मुश्फीकुर रहीम ने 67 और सब्बीर रहमान ने 60 रन बनाये । इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की एकदिवीसय सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
अंतिम मैच में कुंबले से आगे निकले
मलिंगा ने अपने अंतिम मैच में 38 रन देकर तीन विकेट लेने के साथ दिग्गज भारतीय लेग स्पिनर को अनिल कुंबले के 338 विकेटों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। मलिंगा के नाम अब 339 विकेट हैं और वह एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के 9वें और श्रीलंका के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने 15 साल के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में 226 एकदिवसीय मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस यॉर्कर मास्टर ने इस मैच में 38 रन देकर 3 विकेट लिए।
रोहित, सचिन और बुमराह ने दी शुभकामनाएं
मलिंगा के संनयाय पर आईपीएल में मुंबई की टीम के उनके साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कप्तान रोहित शर्मा और कोच सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है।
मैच के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उनके संन्यास लेने का यही सही समय है और अब उन्हें आगे बढ़ जाना चाहिए क्योंकि श्रीलंका टीम को 2023 के हिसाब से तैयारी करनी है। वे पिछले 15 साल से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे थे।
रोहित ने ट्वीट में उन्हें सबसे बड़ा मैच विनर कहा, अगर मुझे पिछले एक दशक में मुंबई की टीम के लिए मैच विनर को चुनने को कहा जाए तो निश्चित तौर पर यह खिलाड़ी टॉप पर होगा। बतौर कप्तान उन्होंने मुझे तनाव के क्षणों में राहत दी है और कभी नाकाम नहीं हुए। उनकी टीम में ऐसी जगह थी। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।
वहीं सचिन ने भी मलिंगा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सचिन ने कहा, शानदार एकदिवसीय केरियर के लिए बधाई। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।
अपने संदेश में बुमराह ने कहा कि वे हमेशा ही मलिंगा की प्रशंसा करते रहे हैं। अपने संदेश में बुमराह ने कहा, क्लासिक माली स्पेल। आपने क्रिकेट के लिए जो सबकुछ किया उसके लिए धन्यवाद। मैं आपकी हमेशा तारीफ करता रहा और करता रहूंगा। यार्करमैन कहो जाने वाले मलिंगा अपनी सटीक यार्कर के जाने जाते थे। स्लो यार्कर, वाइड यार्कर जैसी विविधता के कारण डेथ ओवर्स में बल्लेबाज उन्हें खुल कर नहीं खेल पाते थे। इसके अलावा अजीब से एक्शन के कारण भी कई बार मलिंगा पर सवाल उठे लेकिन जांच के बाद उनका एक्शन हमेशा सही साबित हुआ। मलिंगा ने 226 एकदिवसीय मैचों में 29.02 के औसत से कुल 339 विकेट लिए हैं वे श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर के गेंदबाज हैं! इसके अलावा 30 टेस्ट मैचों में मलिंगा ने 33.15 के औसतसे 101 विकेट लिए हैं।
