पंकज’ को संगठन में प्रदेश आई टी प्रमुख के पद की जिम्मेदारी दी 

बस्ती । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बस्ती जिले के महामंत्री भृगुनाथ त्रिपाठी  'पंकज' को संगठन में प्रदेश आई टी प्रमुख के पद की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष और सभी जनपदों के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में संगठन की वेबसाइट gpabharat.org नामक वेबसाइट का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा किया गया। इस वेबसाइट के संचालन, सदस्यता अभियान आदि की जिम्मेदारी आई टी प्रमुख पंकज त्रिपाठी व सम्राट सिंह बनाफर को दी गई।
भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज ' को प्रदेश का आई टी प्राभारी बनाये जाने पर प्रदेश कार्यकारिणी सहित मंडलाध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ल, डॉ संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, जयप्रकाश उपाध्याय , कमलेन्द्र पटेल, डॉ एस के सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, अवधेश सिंह, बृहस्पति पांडेय,सचिन्द्र शुक्ल, विवेक मिश्र, अजीत मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह विशेन, अवधेश श्रीवास्तव, परशुराम वर्मा, अनिल पांडेय, रमेश चन्द्र त्रिपाठी आदि बहुत से लोगों ने बधाइयाँ दीं।

Leave a Reply