मध्य प्रदेश प्रेस क्लब की फूलों की होली की धूम, राज्य भर से जुटे कलमवीर, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि

गुलाब की पंखुड़ियों और चंदन की सुगंध से महका भोपाल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार, 14 मार्च की संध्या एक बार फिर सौहार्द, स्नेह और सांस्कृतिक परंपरा के अद्भुत रंगों से सराबोर हो उठी। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के बैनर तले आयोजित फूलों की होली ने इस वर्ष भी पत्रकारिता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एक ही मंच पर एकत्र कर सौहार्दपूर्ण वातावरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा, बाबा महाकाल के अष्टगंध चंदन का तिलक और मालवा के पारंपरिक व्यंजनों की सुगंध से पूरा परिसर मानो उत्सवधर्मी आध्यात्मिकता से महक उठा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सैकड़ों पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने एक-दूसरे का गुलाब की पंखुड़ियों से अभिनंदन किया। उपस्थित जनों ने मस्तक पर महाकाल बाबा के चंदन का तिलक लगाकर पारंपरिक होली मिलन की इस अनूठी परंपरा को जीवंत किया।इस अवसर पर मालवा के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सभी ने आत्मीय संवाद और सौहार्द के रंगों में सराबोर होकर इस पर्व को यादगार बनाया। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष और इस आयोजन के सूत्रधार डॉ. नवीन आनंद जोशी ने बताया कि लगभग 24 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह अनूठा होली मिलन समारोह अब प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी पहल से प्रारंभ हुआ यह आयोजन आज पत्रकारिता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का बड़ा मंच बन गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त महानिदेशक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जनसंपर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार गिरिजाशंकर, ओम प्रकाश मेहता, रमेश शर्मा, डॉ. सुधीर सक्सेना, राकेश पाठक, पॉलिटिक्स वाला के प्रधान संपादक पंकज मुकाती, सब की खबर न्यूज़ पोर्टल के प्रमुख रविंद्र जैन, दैनिक सुबह सवेरे के संपादक पंकज शुक्ला, फ्री प्रेस भोपाल के संपादक नितेंद्र शर्मा, हरिभूमि भोपाल के संपादक प्रमोद भारद्वाज, अनादि टीवी के प्रकाश भटनागर, जवाहर कर्णावट, वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसंवेदना संस्था के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोडानी, पुष्पराज पुरोहित, सतीश सक्सेना, हरिमोहन मोदी, नई दुनिया भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार के.डी. शर्मा, विजय मत के संपादक विजय शुक्ला, दैनिक आलोक के संपादक प्रेम नारायण प्रेमी, प्रदेश टुडे के विकास तिवारी, पवन वर्मा, हरि अग्रहरि, संजय प्रकाश सक्सेना, राधेश्याम दांगी, सुधीर निगम, विनोद खुजनेरी, आशीष दुबे, प्रवाल सक्सेना, आशीष चौबे,संजीव श्रीवास्तव, राजू कुमार, अशोक चतुर्वेदी, विकास शर्मा,वूमेंस प्रेस क्लब की शेफाली पांडे ,मोनिका तिवारी, आरती शर्मा, कल्पना शर्मा, अनुराधा त्रिवेदी, रत्ना चौहान (संपादक दूर दृष्टि), रूबी सरकार,भाजपा के टीवी पैनलिस्ट राकेश शर्मा, मीडिया मित्र अनूप पौराणिक, विनोद शर्मा,दामोदर राजावत सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग के पूर्व अपर संचालक जेपी कौशल, मंगला प्रसाद मिश्रा, सुरेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र रघुवंशी, सी.के. सिसोदिया, प्रकाश साक्लेय, रज्जू राय, प्रदीप भाटिया, मनोज खरे, अतुल खरे,भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजन की सफलता में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (JUMP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव बृजेश द्विवेदी , भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.कमल आलोक प्रसाद तथा सुश्री शाइनी के.एस. ने विशेष भूमिका निभाई। इस यादगार आयोजन के साक्षी बनने वालों में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जी.एस. वाधवा, संजय जैन, आर.आर. पटेल, क्रांतिदीप अलूने, अवनीश सोमकुंवर, संदीप कपूर, के.के. जोशी, सुनील वर्मा, अंकुश मिश्रा ,राजेश पांडे, रायसेन में पदस्थ सहायक संचालक सुश्री अनुभा सिंह, अवंतिका जायसवाल, अरविंद सावनेर, अनिल शर्मा, उद्योग विभाग से तरुण कटारे, ऊर्जा विकास निगम के संदीप सरन, वित्त विभाग के आर.एस. चौहान, मध्य प्रदेश विधानसभा के मार्शल राधेश्याम भार्गव, पर्यटन निगम के मुकेश कपूर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बी.पी. वर्मा, सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर, भोपाल बेस्ट के संयोजक स्पर्श द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। फूलों की पंखुड़ियों, चंदन की सुगंध और आत्मीय मिलन के रंगों से सजा यह आयोजन न केवल होली के उल्लास का प्रतीक बना, बल्कि पत्रकारिता और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर गया।
