अंबाजी के बाद सोमनाथ मंदिर के कलस सोने से मढे जाएंगे

अहमदाबाद | उत्तरी गुजरात की विख्यात शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर के बाद अब सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर के कलश सोने से मढे जाएंगे| सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी पीके लहरी ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि आगामी दिनों में दाताओं की मदद से मंदिर के 1500 कलश सोने से मढे जाएंगे| सोमनाथ मंदिर के गुंबद पर 1500 कलश हैं, जिनको सोने से मढने का आयोजन किया गया है| ट्रस्ट के कामकाज की जानकारी देते हुए पीके लहरी ने बताया कि सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा 2200 से 2500 श्रद्धालुओं के रहने और भोजन की व्यवस्था है| ट्रस्ट की ओर से वेरावल के आसपास 11 गांवों में 100 के टोकन पर बीमार गायों का उपचार किया जाता है|

Leave a Reply