इंजीनियरिंग में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ी

मुंबई। मुंबई में लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ी है. इससे पहले छात्रों को शनिवार तक दाखिला लेना था. अब सेंट्रल एडमिशन प्रोसेस राउंड II के लिए इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए रिपोर्टिंग तारीख 29 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है. PG मेकेनिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल टेक्नोलॉजी में दाखिले की रिपोर्टिंग डेट 29 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. विनोद तावड़े ने कहा कि दूसरे राज्यों के जो छात्र दाखिला लेने आए थे, उनकी सहूलियत को देखते हुए ये तारीखें बढ़ाई गई हैं.

Leave a Reply