‘बाढ़ पर तकरार’: JDU बोली- अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री बाढ़ के बारे में बोलते

बिहार में जारी बाढ़ की त्रासदी के बीच जेडीयू ने इस मामले में पीएम से हस्तक्षेप की मांग की है. पार्टी के वरीय नेता और महासचिव ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ पर चिंता ज़ाहिर की है लेकिन बिहार के लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें.

त्यागी ने कहा कि हम भी आशा रखते थे कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में असम और बिहार की बाढ़ का करेंगे ज़िक्र. उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री बाढ़ के बारे में बोलते, इससे बिहार के लोगों के घाव पर मरहम लगता. त्यागी ने कहा कि बिहार की जनता की मांग है कि विशेष अभियान के तहत जानमाल की नुक़सान की भरपायी का इंतज़ाम हो.

रमा देवी-आज़म खान प्रकरण और आजम खान के माफ़ी मांगने पर केसी त्यागी ने कहा कि
रमा देवी बिहार की बहू और बेटी हैं. आज़म खान का बयान सही नहीं था और हमारा मानना है कि वो मर्यादा में रहें ख़ासतौर पर नारी सम्मान को लेकर. मालूम हो कि रमा-आजम प्रकरण को लेकर अन्य दलों के नेता ने भी एक स्वर से आजम खान पर कार्रवाई की मांग की थी.

बाढ़ की बात करें तो बिहार के 13 जिले और 90 लाख से भी अधिक की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ को लेकर बिहार सरकार द्वारा राहत-बचाव का काम युद्ध स्तर पर लगातार जारी है. बाढ़ से अभी तक 100 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है.
 

Leave a Reply