नीलगिरी बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरा, एक शख्स घायल

मुंबई। सुबह दक्षिण मुंबई में जेजे अस्पताल के पास मौलाना शौकत अली रोड पर तीन मंजिला नन्द विलास इमारत के छत का कुछ हिस्सा गिर गया. इस हादसे में एक शख्स अंदर फंसा था, जिसे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाहर निकाल लिया. उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सुबह करीब ४ बजे हुआ. बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी है और बीते कुछ दिनों से इसे तोड़ने का काम चल रहा है. हादसे के समय मजदूर अंदर था. बिल्डिंग गिरने के बाद उसे स्थानीय लोगों ने निकालने की कोशिश की लेकिन उसका पैर दब गया था.
