…वह ट्यूशन पढ़ाती है ताकि अपने 40 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की देेखभाल कर सके

आज के दौर में लोग जहां जब अपनो का ध्यान नही रखते, तब सोनीपत की रहने वाली एक छात्रा शेन अरोड़ा गली में आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए बच्चों की ट्यूशन पढा रही है, जोकि समाज को एक आईना दिखा रही है, अभी शेन लगभग 40 के आस-पास आवारा कुत्तों की देखभाल कर रही हैं.
इस जनून को लेकर साथी बनाते हैं मजाक
सोनीपत की मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विश्व विद्यालय में बीटेक में पढ़ने वाली छात्रा शेन अरोड़ा को ऐसा जनून जो किसी किसी में देखने को मिलता है, आज के दौर में जब इंसान, इंसान से नफरत करता है. वहीं लेकिन शेन को गली के आवारा और बेसहारा कुत्तों की सेवा करने में लग गई है, इस जनून को कुछ समाज के कुछ लोग बेवकूफी बता कर शेन का मज़ाक उड़ा रहे है. वहीं खुद शेन ने बताया कि उसके साथी उसका मज़ाक बनाते है, लेकिन वो इन बातों पर ध्यान नहीं देती.
बेसहारा और घायल कुत्तों की सेवा करने के लिए शेन अरोड़ा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है, और जो फीस बच्चों से ली जाती है, उन्हीं से वो बेसहारा और घायल कुत्तों का इलाज किया जाता है. शेन ने बताया कि वह वह बीटेक की छात्रा हैं. शेन ने बताया कि उन्हें बेसहारा और घायल कुत्तों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है और वह ट्यूशन पढ़ा कर कुत्तों के इलाज के लिए खर्चे का पैसा निकालती है.
