स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में बृजेश बागोरा पुनः रैफरी नियुक्त – 

इन्दौर । स्टॉर स्पोर्ट्स के लोकप्रिय प्रो कबड्डी लीग में एक बार फिर इन्दौर वाण्डरर्स के बृजेश बागोरा का चयन तकनीकी अधिकारी (रैफरी) के लिए किया गया है। पिछले वर्ष भी बागोरा को प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 में तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष भी सीजन 7 में उनकी नियुक्ति दोबारा इसी पद पर की गई है। बागोरा की नियुक्ति पर म.प्र. कबड्डी एसो. के अध्यक्ष महेश जोशी, सचिव श्रीकृष्ण लक्कड़, मोहन चैहान, घनश्याम चैधरी, दीपक जोशी पिंटू, धनंजय शर्मा, राजेंद्र बोरखड़े, प्रकाश गौड़, गोवर्धन गेहरवाल, अनिल गौड़, रतन गौड़, रामगोपाल अचल यादव, हरीश सहित इन्दौर वाण्डरर्स परिवार के अन्य सभी सदस्यों ने बधाई दी है।  

Leave a Reply