मां कात्यायनी को लाल फूल और वस्त्र अर्पित करना शुभ

Maa Katyayani Puja Color: नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, जो शक्ति, साहस और विजय की प्रतीक मानी जाती हैं। मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, उनका जन्म ऋषि कात्यायन के तप से हुआ था, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा जाता है।मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें, उनकी चार भुजाएं, सिंह पर सवार और हाथों में तलवार और कमल लिए हैं। आइए जानते हैं उनके शुभ रंग के बारे में, और नवरात्रि के छठे दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए क्या पहनें।
Navratri Day 6 Bhog: मां कात्यायनी को लगाएं ये खास प्रसाद, मिलेगा आशीर्वाद
मां कात्यायनी का प्रिय रंग
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का प्रिय रंग लाल माना जाता है। लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। साहस और आत्मविश्वास बढ़ाता है। सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
Ram Navami 2026: राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें कब आराम से मिलेंगे दर्शन
लाल साड़ी
लाल रंग की सिल्क साड़ी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लगेगी। गोल्डन बाॅर्डर वाली लाल रंग हर मौके पर अच्छी लगेगी। हल्की शिफाॅन साड़ी भी पहन सकती हैं।
Chaitra Navratri 2026: नेपाल से पाकिस्तान तक, दुनिया के इन देशों में हैं देवी मां के प्रसिद्ध मंदिर
सलवार सूट
लाल रंग की अनारकली सूट पर कंट्रास्ट दुपट्टा पेयर कर सकते हैं। लाल रंग का पलाजो सूट भी परफेक्ट लुक देगा। अगर आप दफ्तर के लिए तैयार हो रही हैं तो शाॅर्ट कुर्ती के साथ जींस, व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ लाल रंग की फ्लेयर्ड लाॅन्ग स्कर्ट को टीमअप कर सकते हैं।
पुरुष के लिए आउटफिट
नवरात्रि के छठे दिन पुरुष भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के आउटफिट को अपना सकते हैं। लाल जरी या मिरर वर्क कुर्ता और पायजामा पहन सकते हैं। रेड शर्ट के साथ जींस या टाउजर को टीमअप कर सकते हैं।
