पूर्वमंत्री जगन्नाथ पाटिल की सतायु हो, कार्यकर्ता उनसे सीख लें-मुख्यमंत्री फडणवीस

डोंबिवली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल की सतायु हो और भाजपा कार्यकर्ता उनके मार्दर्शन में कार्य कर उनसे सीख लें  ऐसा कहते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाटिल के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा. नागरी सत्कार समिति द्वारा  कार्यक्रम का आयोजन कर जगन्नाथ पाटिल और उनकी पत्नी पुष्पा ताई पाटिल का सार्वजनिक सत्कार किया गया जिसमें उपस्थित होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी सत्कार कर जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कांमना की. सोमवार की शाम मुंबई से सटे डोंबिवली पूर्व स्थित जीमखाना क्लब में नागरी सत्कार समिति द्वारा आयोजित पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल के 75 वें जन्मदिन पर अमृत महोत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ठाणे जिला के पालक मंत्री व राज्य के कैविनेट मंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यमंत्री रविन्द्र चव्हाण, सिडको चेयरमेन प्रशांत ठाकुर,सांसद कपिल पाटिल,विधायक गणपत पाटिल,विधायक किशन कथोरे, नरेंद्र पवार,निरंजन डावखरे, सुभाष भोईर,संजय केलकर,पूर्व विधायक व उल्हासनगर भाजपा जिला अध्यक्ष कुमार आयलानी, पूर्व रमेश पाटिल, कडोमपा की उपमहापौर उपेक्षा भोईर,राम पातकर,कडोमपा आयुक्त गोविंद बोडके आदि गणमान्य मंच पर मौजूद थे. जगन्नाथ पाटिल ने कहा कि की यह मेरा ही सत्कार नहीं जनसंघ से लेकर अब तक जिन्होंने मेरे साथ पार्टी संगठन को बढ़ाने का कार्य किया है उन सबका सत्कार है, ऐसा कहते हुए जगन्नाथ पाटिल ने हिन्दू सेवा संघ सहित आरएसएस की तीन सामाजिक संस्थाओं को अपनी तरफ से 75-75 हजार रुपए डोनेशन के रूप में भेंट किया, इस अवसर पर स्थायी समिति सभापति दीपेश म्हात्रे,नगरसेवक विश्वनाथ राणे,कल्याण पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष संदीप सिंह,कल्याण पश्चिम भाजपा शहर अध्यक्ष  प्रेमनाथ म्हात्रे,नगरसेवक मनोज राय के अलावा भाजपा शिवसेना के पदाधिकारी,नगरसेवक एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कांमना की। 

Leave a Reply