हेमू कलानी चौक पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर संपूर्ण जिले में सदस्यता अभियान द्रुत गति से चल रहा है और अब लोगों का स्वाभाविक रुझान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की ओर हो रहा है । आज दक्षिण मंडल के अध्यक्ष देवशरण सेन के नेतृत्व में अभियान हेमू कलानी चौक पर हेमू कलानी जी की प्रतिमा के समक्ष सदस्यता अभियान का शिविर लगाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 23 के महिलाओं छात्र-छात्राओं एवं कई वरिष्ठ लोगों ने स्वयं आकर शिविर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर मधुसूदन यादव, शोभा सोनी, शिव वर्मा , पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ,अशोकादित्य श्रीवास्तव ,तरुण लहरवानी, मनोज बैद, राजा माखीजा, अर्जुन गंगवानी, वार्ड के पार्षद भगवानदास सोनी, राजेश गुप्ता अग्रहरी, कमलेश सूर्यवंशी , प्रखर श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, शेखर यादव, गप्पू सोनकर,चंदन रुचंदानी, प्रतीक अग्रवल, जमुना देवी, आशीष जैन, विजय रॉय ,अरुण साहू, निक्कू राजपूत ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु बैद, गोलू गुप्ता ,मणिभास्कर गुप्ता, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
