सावन महीने में कतलखाने बंद करने की मांग

बनासकांठा | गुजरात में शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे सावन महीने के दौरान कतलखाने बंद करने की जैन समाज और हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है| उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा में कई गैरकानूनी कतलखाने चल रहे हैं| शुक्रवार से गुजरात में सावन महीने के शुभारंभ से पहले इन कतलखानों को बंद कराने की साथ जैन समाज और हिन्दू संगठनों ने रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन दिया| रैली में महिलाओं समेत 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिन्होंने तहसीलदार, मुख्य अधिकारी और पीआई को ज्ञापन देकर अवैध कतलखाने तुरंत बंद करवाने की मांग की| यदि सावन महीने में कतलखाने बंद नहीं हुए तो शांतिपूर्वक आंदोलन करने की चेतावनी भी दी|

Leave a Reply