बस और कार की सीधी भिडंत में तीन लोगों की मौत

बांदा । सुबह उत्तर प्रदेश के बांदा-इलाहाबाद राजमार्ग में गिरवां थाना क्षेत्र स्थित महुआ गांव के पास रोडवेज बस और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोड ऐक्सिडेंट के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नरैनी के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि, ‘गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस बांदा से कर्वी (चित्रकूट) जा रही थी।  इसी दौरान महुआ गांव के पास बस की विपरीत दिशा से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।' फिलहाल मृत और घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और मृतकों की पहचान के लिए शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाए गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply