राजस्थान: गुर्जर आरक्षण पर आज होगी सुनवाई, पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का होगा इस्तेमाल

जोधपुर: गुर्जर सहित अन्य जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस दौरान पहली बार हाई कोर्ट के इतिहास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का प्रयोग होगा. 

यह सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट मुख्य पीठ जोधपुर के सीजे एस रविन्द्र भट्ट और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ कर रही है. इस दौरान दोनों जज जोधपुर में मौजूद रहेंगे. वहीं, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता व एजी हाईकोर्ट पीठ जयपुर से पैरवी करेंगे. 

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 10 बजे से सुनवाई शुरू होगी. पहली बार सुनवाई कोर्ट के निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व शुरू होगी. यह सुनवाई सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी.जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में होने वाली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता एम एस सिंघवी व अधिवक्ता अभिनव शर्मा जयपुर से पैरवी करेंगे. माना जा रहा है कि देश के किसी भी हाईकोर्ट में इस तरह से पहली बार सुनवाई ओपन कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है.
 

Leave a Reply