सुषमा स्वराज का निधन, AIIMS पहुंचे बीजेपी के दिग्गज नेता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को एम्स में भर्ती कराया गया था. उनका हालचाल जानने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री और नितिन गडकरी एम्स पहुंचे, लेकिन 11 बजकर 18 मिनट पर एम्स की ओर से उनकी निधन की जानकारी दी गई.
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, और प्रहलाद जोशी भी दिल्ली के एम्स पहुंचे हैं.
सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एम्स पहुंच रहे हैं.पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य को लेकर एम्स थोड़ी देर में हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा. 5 डॉक्टरों की टीम ने उनकी निगरानी कर रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हर्षवर्धन और एसएस अहलुवालिया एम्स पहुंच चुके हैं.पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और अन्य परिजन भी एम्स पहुंच गए हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक सुषमा स्वराज को हार्ट अटैक आने के बाद एमस में भर्ती करवाया गया.नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की हालत बिगड़ गई है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. सुषमा स्वराज काफी दिनों से बीमार चल रही थीं.
