घरवालों ने ही की महिला की लाठी, डंडे से पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहावट: राजस्थान के लोहावट के जाटावास तेजनगर में तीन पुरूषों द्वारा लाठियों से एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई. लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने वाले तीन लोग और को नहीं बल्कि महिला के परिवार के ही सदस्य बताए जा रहे हैं. महिला मांगीदेवी जाट को उसके ही परिवार के उसके जेठ बाबुराम, देवर हेमाराम और हस्ताराम द्वारा लाठियो से बड़ी ही बेरहमी से पीटा गया.

महिला से मारपीट की ये घटना वहां खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, वायरल वीडियो में महिला उन तीनों से काफी संघर्ष करती नजर आ रही है, लेकिन अकेली होने के चलते वो उन तीनों का सामना नहीं कर पाई. तीनों लोगो ने महिला पर ताबड़तोड़ लाठियों से वार किए पर बेरहमी से वार करते नजर आ रहे हैं. महिला के साथ मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लोहावट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ग़ौरतलब है की ज़मीन विवाद के चलते बाबुराम, हेमाराम और हस्ताराम ने लाठियों से अपनी भाभी मांगीदेवी के साथ लाठियों से बेरहमी से पिटाई की थी. लाठियों से हुए हमले में घायल महिला मांगीदेवी का लोहावट के चिकित्सालय में ईलाज करवा उसका मेडिकल करवाया गया है. लोहावट पुलिस द्वारा पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले करने सहित विभिन्न धाराओ में मामला भी दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply