जब पेट्रोल भराने के बाद दर्जनों गाड़ियां हुई बंद

कल्याण। जरा सोचिये आप पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल भरवाते हैं और कुछ ही दूर जाने पर आपकी गाड़ी बंद हो जाये तो आपको कैसा महसूस होगा ?  ऐसा ही हुआ मुंबई से सटे कल्याण पश्चिम के एक पेट्रोल पंप पर जब वहां गाड़ी में पेट्रोल भरा कर जा रहे लोगों की गाड़ी अचानक बंद होने लगी. गाड़ी बंद हो जाने से नाराज लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा इतना बढ़ गया कि स्थानीय पुलिस को वहां आकर मामले को शांत कराना पड़ा. गौरतलब हो कि कल्याण पश्चिम के रोशन पेट्रोल पंप पिछले तीन दिनों से बंद था. मंगलवार को जैसे ही पेट्रोल पंप खुला पेट्रोल भराने वालों की लाइन लग गयी लेकिन जैसे लोग गाड़ियों में पेट्रोल भरा कर कुछ दूर जा रहे थे कि उनकी गाड़ी अचानक बंद हो रही थी. देखते ही देखते कई दर्जन गाड़ी एक-एक करके बंद हो गयी. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि गाड़ी में क्या प्रॉब्लम हो गया है. चालीस से पचास गाड़िया एक के पीछे एक करके बंद पड़ गयी थी. वाहन चालकों को समझ में नहीं आया कि गाड़ी मेंं पेट्रोल भराने के बाद ही सबकी गाड़ी बंद क्यों बंद हो रही है ? फिर क्या था सभी वाहन चालक पेट्रोल पंप पर पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिये. आखिरकार जब पेट्रोल को एक बोतल में लेकर देखा गया तो मालूम पड़ा कि पेट्रोल में बहुत ज्यादा गंंदगी है. लोगों द्वारा किये जा रहे हंगामे को शांत कराने के लिए स्थानीय पुलिस को वहां आना पड़ा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा वाहन चालकों के पैसा वापस करने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और गुस्साए लोग वापस अपने अपने गंतव्य स्थान को गए.

Leave a Reply