सफेद ड्रेस में निखरेगा आपका लुक, जानिए फैशन एक्सपर्ट्स के खास टिप्स

फैशन की दुनिया में सफेद रंग (व्हाइट) को हमेशा से ही सादगी, क्लास और एलिगेंस का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि अमूमन हर महिला के कलेक्शन में सफेद रंग के कपड़े जरूर शामिल होते हैं। ऑफिस मीटिंग्स से लेकर कैजुअल आउटिंग और नाइट पार्टीज तक, यह रंग हर अवसर पर सदाबहार और स्टाइलिश लुक देता है।
इसके बावजूद, कई बार ऐसा होता है कि सफेद पोशाक पहनते ही चेहरा बुझा-बुझा और पूरा लुक डल लगने लगता है, जिसके डर से महिलाएं इस रंग को पहनने से कतराने लगती हैं। स्टाइल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सफेद रंग के सही शेड, सही मेकअप और परफेक्ट एक्सेसरीज का चुनाव करें, तो यही व्हाइट ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।
त्वचा के रंग के हिसाब से चुनें व्हाइट का सही शेड
सफेद रंग के कपड़े चुनते समय अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आपका चेहरा फ्रेश दिखे:
गेहुंआ या सांवली रंगत (Warm/Dusk Skin): ऐसी स्किन टोन पर एकदम चटक सफेद (प्योर व्हाइट) की जगह ऑफ-व्हाइट, आइवरी, क्रीम या लाइट बेज जैसे शेड्स ज्यादा खिलते हैं। ये रंग चेहरे को एक नेचुरल ग्लो और सॉफ्ट लुक देते हैं।
गोरा रंग (Fair Skin): फेयर टोन वाली महिलाओं पर स्नो व्हाइट, प्योर व्हाइट या क्रिस्प व्हाइट शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं और चेहरे की चमक को निखारते हैं।
फैब्रिक और टेक्सचर का रखें खास ख्याल
चिकनकारी और लेस वर्क से बढे़गी रौनक किसी भी व्हाइट ड्रेस का पूरा ग्रेस उसके कपड़े (फैब्रिक) पर निर्भर करता है। समर सीजन में कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे हवादार व आरामदायक फैब्रिक सबसे बेस्ट माने जाते हैं। अगर आप पूरा ऑल-व्हाइट लुक कैरी कर रही हैं, तो प्लेन कपड़े के बजाय लेस, चिकनकारी या हल्की एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) वाली डिटेलिंग चुनें। कपड़ों में यह टेक्सचर आपके सिंपल लुक को भी बेहद अट्रैक्टिव बना देता है।
कंट्रास्ट स्टाइलिंग से लाएं नयापन
यदि आपको लगता है कि पूरा सफेद पहनने से आपका लुक फीका पड़ रहा है, तो मोनोक्रोम की बजाय कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन ट्राई करें:
वेस्टर्न वियर: व्हाइट टॉप या शर्ट के साथ ब्लैक पैंट, डार्क ग्रीन ट्राउजर या डेनिम कैरी करें। ऑफिस के लिए व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और गोल्डन ज्वेलरी आपको एक परफेक्ट बॉसी लुक देगी।
एथनिक वियर: ऑफ-व्हाइट या क्रीम कुर्ती के साथ मैरून, डार्क ब्लू या रानी पिंक रंग का प्लाजो या शरारा टीमअप करें। यह कंट्रास्ट चेहरे को हाईलाइट करने के साथ-साथ लुक को बैलेंस्ड रखता है।
मेकअप का सही बैलेंस है जरूरी
सफेद कपड़ों के साथ पूरी तरह नो-मेकअप लुक रखने से चेहरा डल दिख सकता है, इसलिए मेकअप में थोड़ा सा कलर जोड़ना जरूरी है। ऐसे आउटफिकेट्स के साथ रेड, मैरून, हॉट पिंक या प्लम जैसे गहरे शेड्स की लिपस्टिक कमाल का लुक देती है। आंखों में हल्का सा मस्कारा या काजल लगाएं और गालों पर सॉफ्ट ब्लश का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि लुक को नेचुरल और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए हैवी मेकअप से बचें।
एक्सेसरीज से दें फाइनल टच
सफेद आउटफिट्स के साथ ज्वेलरी का सिलेक्शन आपके लुक को पूरी तरह बदल सकता है। अगर आप ट्रेडिशनल या इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहन रही हैं, तो उनके साथ सिल्वर या ऑक्सिडाइज्ड (सिल्वर ब्लैक) ज्वेलरी बहुत खूबसूरत लगती है। वहीं, वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ मिनिमल गोल्डन इयररिंग्स, स्लीक चेन या पर्ल (मोती) के स्टड्स एक बेहद क्लासी और रॉयल टच देते हैं।
