जिन्दल साॅ द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

भीलवाड़ा। रक्तदान से मानव जीवन की रक्षा के पुनीत उद्देश्य से अपने संस्थापक स्व॰ श्री ओे॰पी॰ जिन्दल जी के 89 वें जन्म दिवस के अवसर पर जिन्दल साॅ लिमिटेडके अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रामस्नेही ब्लड एवं कम्पोनेन्टस् बैंक के सौजन्य् से अपने पुर स्थित प्लांट में दिनांक 07.08.2019 को एक वृहत् रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाजिसमें जिन्दल साॅ लिमिटेड के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 10.00 बजे से आरम्भ होकर सायं 5.00 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में301यूनिट रक्तदान किया गया।
जिन्दल साॅ लि. के प्रेसीडेन्ट एवं यूनिट हैड डाॅ. धर्मेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर बाबूजी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं स्वयं रक्तदान कर स्थापना दिवस एवं रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिन्दल साॅ लि. के वाइस प्रेसिडेंट (एच.आर. एण्ड एडमिन) श्री आर.एस. आचार्य, वाइस प्रेसिडेंट (आॅपरेशन एण्ड प्रोजेक्ट) आर. के. सिंह, जनरल मैनेजर (एच.आर. एण्ड एडमिन) विनोद माथुरएवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
