गुजरात हाईकोर्ट से तीश्ता सेतलवाड को राहत

अहमदाबाद | गुजरात हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता तीश्ता सेतलवाड को बड़ी राहत मिली है| तीश्ता सेतलवाड ने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करती तस्वीरें वायरल की थीं| जिसके खिलाफ सेतलवाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था| हिन्दू देवी-देवताओं पर आतंकी चेहरे लगाने और हिन्दू की धार्मिक भावना भड़के ऐसा ट्वीट करने पर तीश्ता के खिलाफ राज्यभर से शिकायतें की गई थीं| सेतलवाड ने हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज मामला रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की थी| सेतलवाड ने हाईकोर्ट से गुजारीश की कि उन्होंने लोगों से माफी मांग ली है, इसलिए उनके खिलाफ दर्ज शिकायतें रद्द की जानी चाहिए| जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है|

Leave a Reply