‘साहो’ का नया पोस्टर रिलीज, सामने आया नील नितिन मुकेश का लुक

मुंबई । 'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों के बाद से ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर अपनी अगली एक्शन फिल्म 'साहो' के साथ तैयार हैं। पहले ही रिलीज हो चुके फिल्म का ट्रेलर और सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ऐक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने कैरक्टर का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में नील के किरदार का नाम जय है,जो ब्लैक शर्ट, पैंट्स और बेज जैकेट में काफी आकर्षक लग रहे है। रिपोर्ट्स अनुसार नील इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर निभा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नील के अलावा मंदिरा बेदी भी फिल्म में विलन के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रभास के साथ काम करने पर नील ने कहा कि वह उनके साथ काम करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि 'साहो' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। इसमें प्रभास के ऑपोडिट लीड रोल में श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी। साथ ही जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। सुजीत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
