रक्षाबंधन के लिए सज गए बाजार

रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार सज गए है। हर बार की तरह इस बार भी जहां रंग बिरंगी राखियों के कई विकल्प मौजूद है, वही सोने-चांदी की राखियों के साथ ही बच्चों के लिए लाइटिंग, छोटा भीम, छुटकी और डोरेमॉन की राखियां भी खूब पंसद की जा रही है। वैसे रक्षाबंधन में रेशम की डोर का ही जादा महत्व होता है, लेकिन समय के साथ इस त्योहार को मनाने का तरीका भी बदल गया है.रेशम की डोर को फैशन में तब्दील कर दिया है। सिंपल राखी के बजाय डिजाइनर राखियां पंसद की जाती है.बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की तमाम वैरायटी मौजूद है। इसमें गन्नू बाबा, छोटा भीम, छुटकी, हनुमान, बैटमैन, स्पाइडर मैन और डोरेमॉन जैसे कार्टून वाली राखियों की डिमांड खूब दिखाई दी है। इनकी कीमत 20 रूपये से लेकर 150 तक है। बच्चों के लिए पैरेंट्स भी ऐसी ही राखियां खरीद रहे है, दुकानदार नामदेव वाडवुदे और मुकेश उर्फ गोलू पवार का कहना है कि रक्षाबंधन के लिए फैंसी राखियों की बाजार में भरमार है, बच्चों की खास पंसद को ध्यान में रखते हुए कार्टून वाली राखियां भी है।
राखियों से संदेश
रेशम की राखियां 10 रूपये से शुरू होकर 500 सौ रूपये तक उपलब्ध है। मार्केट से खरीदने के अलावा बहने आनलाइन भी राखियां मंगवा रही है, इनके अलावा तरह-तरह के मैसेज लिखी राखियां भी मिल रही है, ससे मैसेज वाली राखी से बहने अपने भाई को राखी के साथ-साथ प्यारा संदेश भी दे सकतीहो है, बहनो से छोटे भाइयों की डिमांड कार्टून वाली राखी की जादा है, बहनें भी भाइयो की मांग का ध्यान रख रही है, ताकि उनका भाई खुश हो जाए।
चांदी की राखी का क्रेज
लोगों की मांग के अनुसार राखियां तैयार कराई जा रही है, चांदी की राखियां 3 सौ से लेकर 1 हजार रूपये तक में मिल रही है, इसके साथ ही कई ग्राहक सोने की राखी की डिमांड भी कर रहे है, जिससे वजन के हिसाब से उसका रेट तय हो रहा है.चांदी की राखी का क्रेज हमेशा सेही महिलाओं को रहा है। अपने भाई को चांदी की राखी बांधने के लिए महिलाए चांदी की राखी की विशेष डिमांड करती है। सभी अपने भाई की कलाई को सुंदर राखी से सजी हुए देखना पंसद करती है।
ब्रेललेट और अमरिकन राखी की डिमांड
अमरिकन डायमंड की राखी और डोरे वाली राखियां भी बाजार में छाई है। भाई की तस्वीर वाली ब्रेसलेट की राखियो कि डिमांड की जा रही है। अमरिकन डायमंड की राखी 90 रूपये से लेकर 1 हजार रूपये तक की रेंज में और ब्रेसलेट वाली राखी कीमत 500 रूपये तक है। हर बहन अपने भाई की कलाई पर स्पेशल राखी बांधना चाहती है.रक्षाबंधन के लिए खरीददारी शुरू हो गई है, हालांकि रक्षाबंधन 15 अगस्त को लेकिन जिन बहनो के भाई शहर से बाहर है उन्होंने बाहर राखी भेजना शुरू कर दिया है।
