मुंबई में एक और महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

मुंबई। मुंबई में एक और महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आया है. पश्चिमी उपनगर अंधेरी स्थित एमआयडीसी परिसर में रहने वाली 31 वर्षीय डेंटिस्ट स्वाति शिगवान ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. साथ ही स्वाति के परिजन से भी मामले में पूछताछ की जा रही है. बताया गया है कि स्वाति महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर की निवासी थी. मालूम हो कि हाल ही में मुंबई के बीवाईएल नायर हॉस्पिटल से एमडी की पढ़ाई कर रही डॉक्‍टर पायल तड़वी ने आत्महत्या की थी. डॉ तड़वी के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल के सीनियर्स उनकी बेटी के साथ मानसिक उत्‍पीड़न के साथ ही उसपर जातीय टिप्‍पणी भी करते थे. सीनियर्स के इस व्‍यवहार से पायल बेहद परेशान रहती थी. परिजनों का आरोप है कि उसके साथ हुई प्रताड़ना और रैगिंग ने ही उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया. 

Leave a Reply