पायल तड़वी आत्महत्याः तीनों आरोपी डॉक्टर जमानत पर रिहा 

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में डॉक्टर पायल तड़वी आत्महत्या के मामले में तीनों आरोपी डॉक्टरों डॉ.भक्ति मेहरा, डॉ. हेमा आहूजा और डॉ अंकिता खंडेलवाल को 2-2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है लेकिन हाईकोर्ट ने तीनों को नायर अस्पताल में घुसने पर पाबंदी लगा दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने तीनों को पाबंद किया है कि वे हर दो दिनों में एक बार क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के समक्ष हाजिरी लगाएंगी. आपको बता दें कि डॉक्‍टर पायल तड़वी बीवाईएल नायर हॉस्पिटल से एमडी की पढ़ाई कर रही थीं. उनका दूसरा साल चल रहा था. महाराष्‍ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्‍टर्स के एक सदस्‍य का हवाला देते हुए कहा गया है कि डॉ पायल ने खुदकुशी करने से तकरीबन 4 घंटे पहले तीन सर्जरी की थी. उस वक्‍त वह बिल्‍कुल भी तनाव में नहीं थीं. सर्जरी करने के कुछ घंटों के बाद ही उनके कमरे से उनका शव बरामद किया गया. जबकि डॉ तड़वी के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल के सीनियर्स उनकी बेटी के साथ मानसिक प्रताड़ना के साथ ही उसपर जातीय टिप्पणी भी करते थे. सीनियर्स के इस व्यवहार से पायल बेहद परेशान रहती थी. परिजनों का आरोप है कि उसके साथ हुई प्रताड़ना और रैगिंग ने ही उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया. 

Leave a Reply