झारखंड में बिजली कनेक्शन की नई दरें लागू, जानें 1 KVA के लिए कितना देना होगा

रांची: झारखंड के शहरी इलाकों में अब नया बिजली कनेक्शन लेना आम जनता की जेब पर भारी पड़ने वाला है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने नए मीटर और कनेक्शन के लिए अपने नियमों में संशोधन करते हुए नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। इस नए आदेश के तहत अब अगर कोई व्यक्ति शहर में एक किलोवाट का साधारण घरेलू कनेक्शन लेता है, तो उसे कुल 4825 रुपये की भारी-भरकम राशि चुकानी पड़ेगी। विभाग ने साफ कर दिया है कि यह बढ़ी हुई दरें 1 मई से ही प्रभावी कर दी गई हैं, जिसका सीधा असर अब आवेदन करने वाले हर नए उपभोक्ता पर पड़ेगा। इस कुल रकम में प्रोसेसिंग फीस, मीटर की जांच का खर्च, विभाग का सर्विस चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट का पूरा हिस्सा शामिल किया गया है।

लोड बढ़ने के साथ बढ़ता जाएगा आपका कुल खर्च

विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली का लोड जैसे-जैसे ऊपर जाएगा, उसी अनुपात में रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी और कुल फीस भी बढ़ती चली जाएगी। साधारण सिंगल फेज घरेलू उपयोग के लिए अगर कोई 2 किलोवाट का कनेक्शन चुनता है, तो उसका बिल 8825 रुपये आएगा, जबकि 5 किलोवाट के लिए यह आंकड़ा 20,825 रुपये तक पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बड़े मकानों या ज्यादा बिजली की खपत वाले घरों के लिए मिलने वाले थ्री फेज कनेक्शन (6 किलोवाट से 10 किलोवाट) का रेट और भी ऊंचा रखा गया है। थ्री फेज के लिए सर्विस चार्ज को 375 रुपये से बढ़ाकर सीधे 741 रुपये कर दिया गया है। इसके चलते 6 किलोवाट के थ्री फेज कनेक्शन की शुरुआती लागत ही 25,191 रुपये बैठती है, जो 10 किलोवाट पर जाकर 41,191 रुपये हो जाती है।

बिचौलियों और फर्जीवाड़ा करने वालों से रहें सतर्क

बिजली विभाग के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने इस नए बदलाव के साथ ही जनता के लिए एक जरूरी चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा है कि नया मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ता सिर्फ और सिर्फ विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या दफ्तर के जरिए ही सही प्रक्रिया से आवेदन करें। दरअसल, कई इलाकों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दलाल और बिचौलिए नया कनेक्शन जल्दी दिलवाने का झांसा देकर सीधे-सादे लोगों से तय सरकारी रेट से काफी ज्यादा पैसे ऐंठ रहे हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने सभी लोड के दाम सार्वजनिक कर दिए हैं ताकि कोई भी दलाल किसी उपभोक्ता को ठग न सके और किसी को भी निर्धारित शुल्क से अधिक एक भी रुपया न देना पड़े।

शहरी घरेलू उपभोक्ता दरें (सिंगल फेज)

लोडआवेदन शुल्कमीटर टेस्टिंगसुरक्षा जमासर्विस चार्जकुल राशि
1 केवी100 रुपए100 रुपए4250 रुपए375 रुपए4825 रुपए
2 केवी100 रुपए100 रुपए8250 रुपए375 रुपए8825 रुपए
3 केवी100 रुपए100 रुपए12250 रुपए375 रुपए12825 रुपए
4 केवी100 रुपए100 रुपए16250 रुपए375 रुपए16825 रुपए
5 केवी100 रुपए100 रुपए20250 रुपए375 रुपए20825 रुपए

शहरी घरेलू उपभोक्ता दरें (थ्री फेज)

LOADआवेदन शुल्कमीटर टेस्टिंगसुरक्षा जमासर्विस चार्जकुल राशि
6 केवी100 रुपए100 रुपए24250 रुपए741 रुपए25191 रुपए
7 केवी100 रुपए100 रुपए28250 रुपए741 रुपए29191 रुपए
8 केवी100 रुपए100 रुपए32250 रुपए741 रुपए33191 रुपए
9 केवी100 रुपए100 रुपए36250 रुपए741 रुपए37191 रुपए
10 केवी100 रुपए100 रुपए40250 रुपए741 रुपए41191 रुपए

व्यावसायिक (कमर्शियल) कनेक्शन का नया प्राइस चार्ट

दुकानों, शोरूम या किसी भी तरह के कमर्शियल काम के लिए बिजली का नया कनेक्शन लेने की शर्तें और भी सख्त हैं। कमर्शियल कैटेगरी में शहरी क्षेत्र के भीतर न्यूनतम 1 किलोवाट के लोड का कुल खर्च 7645 रुपये तय हुआ है, क्योंकि इसमें सिक्योरिटी अमाउंट के तौर पर ही अकेले 7070 रुपये जमा कराए जा रहे हैं। इसी तरह कारोबारियों के लिए 5 किलोवाट लोड का कुल खर्च 35,925 रुपये और अधिकतम 10 किलोवाट लोड का कुल खर्च 71,641 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसकी पूरी क्रमानुसार जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

LOADआवेदन शुल्कमीटर टेस्टिंगसुरक्षा जमासर्विस चार्जकुल राशि
1 केवी100 रुपए100 रुपए7070 रुपए375 रुपए7645 रुपए
2 केवी100 रुपए100 रुपए14140 रुपए375 रुपए14715 रुपए
3 केवी100 रुपए100 रुपए21210 रुपए375 रुपए21785 रुपए
4 केवी100 रुपए100 रुपए28280 रुपए375 रुपए28855 रुपए
5 केवी100 रुपए100 रुपए35350 रुपए375 रुपए35925 रुपए
6 केवी100 रुपए100 रुपए42420 रुपए741 रुपए43361 रुपए
7 केवी100 रुपए100 रुपए49490 रुपए741 रुपए50431 रुपए
8 केवी100 रुपए100 रुपए56560 रुपए741 रुपए57501 रुपए
9 केवी100 रुपए100 रुपए63630 रुपए741 रुपए64571 रुपए
10 केवी100 रुपए100 रुपए70700 रुपए

Leave a Reply