व्यक्ति को भी मिले आसानी से मीठा पानी

जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने चूरू जिले के सुजानगढ़ में जलदाय विभाग एवं आपणी योजना के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव-ढाणी समुचित पेयजल आपूर्ति से वंचित नहीं रहे। इसके लिए जलदाय विभाग के अधिकारी अधिक सक्रियता के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गांव-ढाणी के व्यक्ति को पेयजल के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रत्येक गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति को आसानी से गुणवत्तायुक्त मीठा पेयजल उपलब्ध हो, यह हमारा प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुजानगढ़ की ढाणियों में बसे व्यक्ति को हिमालय का मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए आपणी योजना स्वीकृत की गई है, जिसका समुचित लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। जहां आपणी योजना की पाइप लाइन नहीें डाली गयी है, वहां पर शीघ्र लाइन डालकर पानी पहुंचाएं। एससी-एसटी की ढाणियों-मौहल्लों में समुचित जलापूर्ति हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
