मुख्यमंत्री जयपुर में, 23 मंत्री जिलो में झंडारोहण करेंगे

जयपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में झंडारोहण समारोह का मुख्य कार्यक्रम जयपुर में आयोजित होगा जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झंडारोहण करेंगे वहीं 23 मंत्री जिलों में झंडारोहण करेंगे पायलट जयपुर में ही होने वाले मुख्य समारोह में रहेंगे वहीं उनकी विधानसभा क्षेत्र टोंक में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास झंडा रोहण करेंगे। वहीं ज्यादातर मंत्रियों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में ही झंडारोहण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
ऊर्जा व पेयजल मंत्री बीडी कला बीकानेर, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कोटा में, उद्योगमंत्री परसादी लाल मीणा दौसा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल चूरू, कृषिमंत्री लालचंद कटारिया हनुमानगढ में, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा अजमेर में, गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया बारा, पर्यटनमंत्री विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बाडमेर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा करौली, उदयलाल आंजना चित्तौडगढ में, साले मोहम्मद जैसलमेर में, शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा सीकर, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश सवाई माधोपुर में करेंगे।

Leave a Reply