हरियाणा: मेयर के घर के पास युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, पुलिस को तड़पड़ता मिला युवक

हरियाणा के करनाल में एक युवक की हत्या चाकू या किसी धारदार हथियार से कर दी गई. युवक अपनी जान बचाने के लिए भागा लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. करनाल में बीती रात चौधरी कॉलोनी के पास एक युवक की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी गयी. पुलिस का कहना है कि युवक की गर्दन पर चार बार चाकू या किसी धारदार हथियार से हमला किया जिसके चलते उसकी मौत हो गई. पुलिस को इस घटना की खबर देर रात को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और तड़पते हुए युवक को देख कर उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले गयी. हालांकि तब तक युवक के शरीर से काफी काफी खून बह चुका था जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
दरअसल, करनाल के चौधरी कॉलोनी में घटनास्थल के पास लगे हुए एक घर में सो रही महिला बाहर उठ कर आई तो उसने देखा कोई सड़क पर पड़ा तड़प रहा है. इसके बाद महिला ने अपने परिवार के अन्य लोगों को जगाया. लोगों ने पास जाकर देखा तो मृतक युवक खून से लथपथ जमीन पर लेटा हुआ तड़प रहा था. युवक के शरीर से खून बह रहा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की लेकिन अभी तक मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है.
शव की नहीं हो पाई है शिनाख्त
पुलिस ने मृतक का शव कल्पना चावला की मुर्दाघर में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वही युवक के हुलिया से मृतक सिख समुदाय से संबंध रखने वाला जान पड़ा. पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद भी ले रही है. बता दें कि युवक जहां खून से तड़पता हुआ मिला था, वहां से कुछ ही दुरी पर करनाल के मेयर का घर भी है.
 

Leave a Reply