गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रतियोगिताएं

मुंबई। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर अंतर स्कूल और अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र सिख असोसिएशन, गुरु नानक खालसा कॉलेज, महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी और गुरु गोबिंद सिंह विधायक संस्था ने इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. .मुंबई के माटुंगा स्थित गुरु नानक खालसा कॉलेज में 'आधुनिक समय में गुरु नानक की शिक्षा की प्रासंगिकता' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इस अवसर पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, सचखंड हजूर साहिब, नांदेड तख्त के अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह मन्हास और महाराष्ट्र सिख असोसिएशन के संजोयक बाल मलकीत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया.

Leave a Reply