कांटाफोड़ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भस्म आरती में शामिल हुए सैकड़ों भक्त 

इन्दौर । नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान के तहत श्रावणी पूर्णिमा पर भस्म आरती का आयोजन सौल्लास संपन्न हुआ। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लगभग 3 घंटे तक चली इस पूजा एवं अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विष्णु बिंदल, संयोजक बी.के. गोयल, अजय खंडेलवाल एवं राजकुमार अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। कांटाफोड़ मंदिर पर भस्म आरती का प्रावधान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा पर किया जाता है। विधायक विजयवर्गीय ने आरती के अलावा मंदिर स्थित सभी देवालयों में भी पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply