ब्यूटीशियन ने लगाए गंभीर आरोप, प्रेमजाल में फंसाने और धर्म बदलने के दबाव का दावा

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। शहर के पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर अपने जाल में फंसाकर, शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपी मुस्लिम युवक ने महिला पर न केवल धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, बल्कि उसे जबरन मांस खिलाने का भी प्रयास किया। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी देखी जा रही है।

हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने महिला को धमकाकर पिपलानी इलाके के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। इस बात की भनक जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, तो वे तुरंत मौके पर पहुँच गए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। महिला ने थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी आदिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पति से चल रहा था विवाद, ऐसे हुई थी पहचान

पुलिस द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पेशे से ब्यूटीशियन है और वर्तमान में पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदिल नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और आरोपी ने महिला का भरोसा जीतते हुए प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। महिला का आरोप है कि आदिल ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया और पिछले लगभग एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

धर्मांतरण और जबरन मांस खिलाने का आरोप

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी खुलासा किया है कि आरोपी आदिल उस पर लगातार मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन मांस खिलाने की कोशिश भी की थी, जिसका उसने कड़ा विरोध किया था। महिला के इन गंभीर बयों और औपचारिक शिकायतों के आधार पर पिपलानी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply