तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर। पुलिस उपायुक्त द्वारा एक साल के लिए तड़ीपार किये गए एक आरोपी को उल्हासनगर क्राइम ब्रांच (यूनिट-४) ने गिरफ्तार किया है. मिले जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप २ स्थित आजाद नगर परिसर में रहने वाले सुमित रामनाथ यादव (२५) के आपराधिक रेकार्ड को देखते हुए पुलिस उपायुक्त द्वारा एक साल के लिए यादव को ठाणे, बृहन मुंबई, कर्जत, रायग़ढ़ तथा पनवेल तालुका से तड़ीपार किया गया था. इस बीच क्राइम ब्रांच (यूनिट-४) को कैंप १, शिरू चौक परिसर में सुमित यादव के होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया. आगे की जांच उल्हासनगर पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक आर.एस. बांबले कर रहे हैं.
