आईब्रोज को आकर्षक बनाने के आसान तरीके

सभी महिलाएं अपनी आईब्रो को आकर्षक बनाना चाहती हैं क्योंकि यह पूरे चेहरे को एक नया आकार और खूबसूरत लुक देती हैं। यदि आप भी अपनी आईब्रो को घना और सुंदर बनाने के लिए परेशान हैं, तो कुछ प्राकृतिक और आसान तरीकों को अपनाकर घर बैठे ही मनचाहा परिणाम पा सकती हैं।
बादाम के तेल से पोषण
बादाम का तेल आईब्रो को घना बनाता है और उन्हें आवश्यक पोषण प्रदान करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले अपनी आईब्रो पर बादाम के तेल से हल्की मालिश करें।
मेथी दाने का पेस्ट
जिस प्रकार मेथी बालों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, उसी प्रकार इसका पेस्ट बनाकर आईब्रो पर लगाने से वे स्वस्थ और घनी बनती हैं। इसके लिए मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उसका पेस्ट बनाकर आईब्रो पर 4 से 5 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) का इस्तेमाल
कैस्टर ऑयल का नियमित उपयोग आईब्रो के बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। इस तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा में रक्त संचार को बेहतर बनाता है जिससे आईब्रो घनी होने में मदद मिलती है। इसके लिए रात को सोने से पहले अपनी आईब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं।
प्याज का रस
प्याज के रस का उपयोग करने से आईब्रो घनी और मोटी हो जाती हैं। इसके लिए प्याज के रस को रूई की मदद से अपनी आईब्रो पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
नारियल का तेल
नारियल का तेल लगाने के कई स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी फायदे होते हैं। जिस तरह इसे बालों में लगाने से वे लंबे और घने बनते हैं, उसी प्रकार पतली आईब्रो पर नारियल का तेल लगाने से भी अद्भुत प्रभाव देखने को मिलता है।
