बाढ़ के कारण बच्‍ची को मिली नई जिंदगी

सांगली ।  सांगली में आई बाढ़ में बच्‍ची का पूरा घर डूब गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बच्‍ची के माता-पिता और बच्‍ची को बचा लिया। महाराष्‍ट्र के सांगली में आई बाढ़  ने दो महीने की एक बच्‍ची को नई जिंदगी दी। बाढ़ में रेस्‍क्‍यू किए जाने के बाद बच्‍ची को निमोनिया की शिकायत हुई। जिसके बाद उसे मुंबई के वाडिया अस्‍पताल में ले जाया गया। जहां जांच में पता चला कि बच्‍ची को दिल की गंभीर बीमारी है और उसे तत्‍काल ऑपरेशन की जरूरत है। बच्‍ची की हालत की जानकारी परिजनों को देने के बाद अस्‍पताल ने तुरंत सर्जरी की बात कही। इस पर बच्‍ची के पिता संदीप शिंदे ने बताया कि वे सब्‍जी बेचते थे लेकिन बाढ़ में पूरा घर तबाह हो गया और रो‍जगार भी छिन गया। ऐसे में वह इलाज नहीं करा पाएंगे। इस पर अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शकुंतला प्रभु ने अस्‍पताल के द्वारा बच्‍ची के ऑपरेशन का खर्च उठाने का फैसला किया। इसके बाद अस्‍पताल प्रशासन ने बच्‍ची के ऑपरेशन का पूरा खर्च उठाते हुए तत्‍काल सर्जरी करने का आदेश दिया। 

Leave a Reply