दिल्ली के कई इलाकों में बदले पुलिस अधिकारी, 8 IPS समेत 18 ACP की पोस्टिंग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपराज्यपाल (एलजी) कार्यालय की ओर से शुक्रवार को 18 असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए। इनमें अन्य राज्यों व कैडरों से दिल्ली आ रहे वर्ष 2023 और 2024 बैच के 8 युवा आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न सब-डिविजनों की कमान सौंपी गई है।
8 नए आईपीएस अधिकारियों को मिली सब-डिविजन की कमान
अन्य कैडर से स्थानांतरित होकर दिल्ली आए आठों आईपीएस अधिकारियों को सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:
गौरव कुमार त्रिपाठी: नंद नगरी सब-डिविजन
सिद्धार्थ सिंह: लाजपत नगर सब-डिविजन
तेनजिन यांगिकी: कल्याणपुरी सब-डिविजन
श्रीकेश कुमार राय: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी सब-डिविजन
गौरव सिंह: बवाना सब-डिविजन
हरनीत सिंह सूडान: डाबड़ी सब-डिविजन
कीर्ति यादव: सीआर पार्क सब-डिविजन
विनोद कुमार मीणा: जहांगीरपुरी सब-डिविजन
अन्य 10 एसीपी अधिकारियों की नई तैनातियां
प्रशासनिक फेरबदल के तहत पहले से तैनात कई एसीपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
संजीव कुमार: एसीपी डाबड़ी से सेंट्रल जिला पीजी सेल
सकारिया मिहिर: एसीपी लाजपत नगर से साउथ-ईस्ट जिला ऑपरेशंस
रवि शंकर: एसीपी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से नई दिल्ली जिला पीजी सेल
अपूर्वा वर्मा: एसीपी सीआर पार्क से साउथ जिला पीजी सेल
जोगिंदर सिंह: एसीपी बवाना से ट्रैफिक
विजय कुमार: एसीपी नंद नगरी से पीसीआर
पवन कुमार: एसीपी कल्याणपुरी से विवेक विहार सब-डिविजन
ऋतुराज: एसीपी हौज खास से पालम एयरपोर्ट
प्रदीप कुमार मीणा: एसीपी पालम एयरपोर्ट से हौज खास सब-डिविजन
