एक ही परिवार के तीन भाई बहनों ने पास किया टेट परीक्षा*

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा टेट रिजल्ट 2026 घोषित किया गया है। जिसमें लालगंज क्षेत्र के बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज लालगंज के प्रवंधक कृष्ण कांत दूबे के दो पौत्र एक पौत्री टेट परीक्षा 2026 पास कर अध्यापक पात्रता अध्यापक नियुक्त किए जाने के लिए पात्र हो गये है। बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दूबे कंचनीय के सुपुत्र रोहित रंजन दूबे ने टेट परीक्षा 2026 में 105 अंक प्राप्त कर क्वालीफाईड अंक 90 से उपर हो गये है। जबकि उनके चचेरे भाई राज कमल दूबे पूर्व उप प्रधानाचार्य कमल नयन दूबे के सुपुत्र है क्वालीफाईड अंक 90 प्राप्त कर लिया है वहीं राज कमल दूबे की छोटी बहन दिब्या दूबे भी क्वालीफाईड अंक 94 प्राप्त कर लिया है। इस तरह लालगंज तहसील के शिवमूर्ति नगर (पतुलकी) के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के तीनों प्रतिभागियों ने वेहतर प्रदर्शन किया है। अब सीटेट क्वालीफाईड होकर अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। इन लोगों के टेट परीक्षा 2026 क्वालीफाईड होने पर समूचे पतुलकी गांव में यह पहला अवसर है जब एक ही परिवार के तीन तीन लोगों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा टेट 2026 क्वालीफाईड होने पर आसपास क्षेत्रों में चर्चा है। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी,बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज लालगंज के प्रधानाचार्य डा धर्मजीत सिंह, पतुलकी ग्राम पंचायत के प्रधान एवं प्रशासक गणेश शंकर दूबे, पतुलकी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र दूबे, बसपा नेता एवं छानबे विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट धनेश्वर गौतम, जिला पंचायत सदस्य ई कृष्ण गोपाल चौधरी, अमर उजाला के पत्रकार श्याम मोहन उपाध्याय, दैनिक जागरण के पत्रकार राकेश त्रिपाठी, जन संदेश टाइम्स के पत्रकार इंद्रमणि पाण्डेय, यूट्यूब चैनल के पत्रकार पंकज कुमार, एवं रामजी विश्वकर्मा, आदि ने बधाई दी है। और पतुलकी गांव में अध्यापक पात्रता परीक्षा क्वालिफाइड होकर अध्यापक बनने का यह पहला मौका है।
