राजस्थान में कई जगह बने बाढ़ के हालात

जयपुर । प्रदेश में पिछले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है कोटा जिले के कैथून में बाढ़ के हालात बने हुए है वहीं बीसलपुर बांध का लेवल भी कल देर रात 313.92 मीटर पहुंच गया। जयपुर सहित चार जिलों के लिए बीसलपुर में 2 साल का पानी आ गया अभी भी लगातार बीसलुपर में लगातार पानी की आवक जारी है। पानी की भारी आवक होने से बांध के छलकने में महज 165 सेमी का फासला ही रह गया है।
त्रिवेणी में पानी का बहाव 4.67 मीटर उंचाई पर बह रहा है जिससे डेम में पानी की आवक लगातार तेज रफ्तार से हो रही है वहीं हाड़ौती, शेखावाटी और वांगड सहित प्रदेश के कई अंचलों में बारिश के चलते बाढ़ के हालात हो गए कोटा बैराज से की जा रही पानी की निकासी से धौलपुर में चम्बल नदी इस सीजन के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. वर्तमान में चम्बल पुल खतरे के निशान 129.70 से छह मीटर ऊंचाई 135.70 मीटर पर बह रही है. इसके चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. करौली जिले के करणपुर क्षेत्र के मलहापुरा, बंधवारा और गोटा के गांवों में पानी भर गया। आज भी मौसम विभाग ने सवाईमाधोपुर, करौली, जयपुर, धौलपुर, टोंक, अलवर, झुझूंनू, भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी है वहीं जोधपुर, नागौर, पाली में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
